अंक ज्योतिष:- पंडित कौशल पाण्डेय

अंक ज्योतिष:- पंडित कौशल पाण्डेय 

ज्योतिष में 9 ग्रह हैं और अंक ज्योतिष में भी 9 ही अंक हैं। प्रत्येक ग्रह का एक अंक है, या कहिए कि प्रत्येक अंक का एक ग्रह है। विभिन्न अंकों के स्वामी निम्न प्रकार से माने गए हैं:-

अंक 1 2 3 4 5 6 7 8 9
ग्रह सूर्य चंद्र गुरु राहु बुध शुक्र केतु शनि मंगल

जन्म की तारीख को मूलांक और तारीख महीना और वर्ष के कुल योग को भाग्यांक कहा जाता है। मनुष्य के जीवन में तीन अंकों का प्रभाव मुख्य है- मूलांक, भाग्यांक एवं नामांक।



जन्मतिथि के अंकों के योग को मूलांक कहते हैं जैसे 12 का कुल योग 1+2=3 है। 
तिथि, माह एवं वर्ष के योग को भाग्यांक जैसे 01-01-1990 =21 =3 है 
नाम के अक्षरों के अंकों के योग को नामांक कहते हैं। 

जिसकी जन्म तारीख 12.11. 1994 है। इसका जन्मांक हुआ 12 अर्थात् 1+2=3। भाग्यांक हुआ 12+11+1994 अर्थात् 3+2+23 =28= 2+8 =10=1+0 = 1है  

प्रायः देखा गया है कि यदि तीनों अंकों में समन्वयता हो तो व्यक्ति भाग्यशाली एवं समृद्धिशाली होता है। अन्यथा इनकी कमी रहती है। 

मूलांक एवं भाग्यांक का बदलना तो मनुष्य के हाथ में नहीं है,लेकिन नाम को बदलकर कुछ हद तक अनुकूलता लाई जा सकती है। जातक के लिए कौन सा वर्ष उत्तम रहेगा, यह उस वर्ष के अंक एवं जातक की आयु के अंकों का जातक के अंकों के साथ समन्वय देखकर बताया जा सकता है।

जिनका मूलांक एवं संयुक्तांक जातक के मूलांक एवं भाग्यांक के अनुकूल हों। किसी जातक को किसी अन्य व्यक्ति से लाभ मिलेगा या नहीं इसकी जानकारी भी अंक ज्योतिष द्वारा दोनों के मूलांक, भाग्यांक एवं नामांकों के मिलान से प्राप्त की जा सकती है। 


 विभिन्न अंकों पर किन-किन ग्रहों का प्रभाव अधिक रहता है, यह निम्न सारणी से जाना जा सकता है, साथ ही यह भी देखा जा सकता है कि इन अंकों का 
आपस में संबंध कैसा है। ये आपस में मित्र हैं या शत्रु ! 
numerology by astrokaushal




1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 1 होगा।
 1- इस अंक के प्रभाववश जातक धनी, कुलीन, यशस्वी, अधिकारी, डाक्टर, जौहरी, ठेकेदार या राजनीतिज्ञ होता है। वहीं यह हृदय रोग, सिरदर्द, नेत्र रोग आदि का प्रतीक भी है। 

2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा।
2- यह अंक जातक को विनम्र, शांत और गुणी बनाता है। इसके प्रभाववश वह दूध, खेती या ठेकेदारी का कार्य करता है। किंतु, यह अंक मानसिक रोग, अनिद्रा आदि का प्रतीक है। 

3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 3 होगा।
3- यह अंक जातक को सुखी, क्षमाशील, नीतिवान, लेखक, अध्यापक, वकील, ज्योतिषी या दर्शनशास्त्री बनाता है। यह शुगर, गैस, पीठदर्द आदि का प्रतीक भी है। 

4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा।
4- इस अंक के प्रभाववश जातक का अचानक भाग्योदय होता है। वह रेल कर्मचारी, पत्रकार या दुभाषिया हो सकता है, किंतु यह अंक उसे अपच, सिरदर्द आदि से पीड़ित रखता है। 

5, 14, 23 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होगा।
5- यह अंक व्यक्ति को लेखक, गणितज्ञ, प्रतिभावान, ज्योतिषी, व्यापारी या लाईब्रेरियन बनाता है, किंतु इसके प्रभाववश वह लकवा ग्रस्त हो सकता है। 

6, 15, 24 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। 
6- यह अंक जातक को धनी, व्यापारी, जौहरी, रूपवान, कलाकार या वस्त्र विक्रेता बनाता है, किंतु यह उसे मूत्र विकार, पथरी, गुर्दा रोग आदि से पीड़ित भी कर सकता है। 

 7, 16, 25 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। 
7- इस अंक के प्रभाववश जातक, कल्पनाशील, साहसी और पर्यटनप्रिय होता है, किंतु उसके चर्मरोग, थकावट, रक्तचाप आदि से ग्रस्त होने की संभावना रहती है। की घटनाएं किसी अंक विशेष को इंगित करती हैं। अगर विश्लेषण करें तो महत्वपूर्ण घटनाएं किसी खास दिन, तारीख या वर्ष (जिसके अंकों का जोड़ उस व्यक्ति के जन्मांक, नामांक या भाग्यांक का प्रतिनिधित्व करता हो) को ही घटित होती हैं। यहां तक कि जगह, आस-पास के लोगों और वह संस्था या कंपनी जहां व्यक्ति कार्य करता है, इन सब के मान का योग व्यक्ति को विशेष रूप से प्रभावित करने वाले अंकों में से ही कोई होता है।

8, 17, 26 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। 
8- यह अंक व्यक्ति को दीर्घायु, दृढ़ इच्छाशक्ति का स्वामी और परिश्रमी बनाता है, किंतु इसके प्रभाववश उसे जोड़ों का दर्द, लीवर रोग आदि हो सकते हैं। 

 9, 18, 27 तारीख को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 9 होगा
9- इस अंक का जातक नेता, डाक्टर, साहसी, सैनिक या जमींदार हो सकता है, किंतु उसे दुर्घटना, पाइल्स आदि होने की संभावना रहती है। वस्तुतः किसी भी व्यक्ति के जीवन है और उसमें भूलने की आदत भी पनप सकती है। 

पंडित के एन पाण्डेय (कौशल)+919968550003 ज्योतिष,वास्तु शास्त्र व राशि रत्न विशेषज्ञ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ