घर की छत पर झंडा लगाने से लाभ :-#पंडित_कौशल_पाण्डेय

घर की छत पर झंडा लगाने से लाभ :-#पंडित_कौशल_पाण्डेय


घर की छत पर झंडा लगाना बहुत शुभ माना गया है, भारत में प्राचीन समय से ऐसी मान्यता है कि यदि घर की छत ध्वजा (पताका या झंडा ) लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों के रोग, शोक व दोष का नाश होता है र घर की सुख व समृद्धि बढ़ती है किसी भी प्रकार का वास्तु दोष का प्रभाव नहीं होता है।

हिन्दू धर्म में घरों व मंदिरों की छतों पर झंडा लगाना शुभता का सूचक होता है और सकारात्मकता का प्रतीक होता है।

अधिकांश लोग अपने घरों की छतों, मंदिरों के ऊपर लाल, केसरिया, भगवा या नारंगी रंग या अलग-अलग तरह के रंगों का झंडा लगाते है। कुछ लोग इसे ध्वजा, पताका आदि के नाम से भी जानते हैं, सनातन धर्म में सभी मंदिरों के ऊपर ध्वज लगा होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार ध्वज को शुभता का प्रतीक माना गया है और इससे नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर को बुरी नजर नहीं लग पाती है। आपको यह भी बता दें कि घर के उत्तर-पश्चिम कोने में लगाई ध्वजा सबसे लाभकारी होती है और उसे ही वास्तु के दृष्टिकोण से शुभ माना गया है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी भी भवन की छत रहने वाले लोगों की कुंडली का बारहवां भाव यानि आकाश तत्व माना गया है। इसलिए घरो की छतो पर ग्रहों से संबंधित दोष को शांत करने के लिए झंडा लगाए जाते हैं।

वास्तु नियम अनुसार अग्नि कोण यानि दक्षिण पूर्व कोने में ध्वज लगाना उचित माना गया है। इस तरफ झंडा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है व घर में बरकत रहती है और सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।

वास्तु अनुसार घर के उत्तर-पश्चिम कोने में झंडा लगाना भी विशेष फलदायक माना जाता है। इस तरह वास्तु अनुसार दिशा में झंडा लगाने से घर में धन की वृद्धि व तरक्की होती है और लाल,केसरिया,भगवा या नारंगी का झंडा लगाया जा सकता है।

सभी हिन्दू अपने घर के उपर वायव्य कोण में स्वास्तिक या ॐ लगा हुआ केसरिया ध्वज लगाकर रखें। इससे यश, कीर्ति और विजय मिलती है। ध्वजा या झंडा लगाने से घर में रहने वाले सदस्यों के रोग, शोक व दोष का नाश होता है और घर की सुख व समृद्धि बढ़ती है 
पंडित के एन पाण्डेय (कौशल)+919968550003 ज्योतिष,वास्तु शास्त्र व राशि रत्न विशेषज्ञ

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ