लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय :- पंडित कौशल पाण्डेय 09968550003

लक्ष्मी प्राप्ति के उपाय :- पंडित कौशल पाण्डेय 


हर इंसान की कई अभिलाषाएं होती हैं लेकिन सभी अभिलाषाएं पूरी नहीं हो पाती। इसका एक प्रमुख कारण धन का अभाव भी है। धन की कमी हो तो इंसान की हर ख्वाहिश अधूरी ही रह जाती है। इसलिए धन का होना बहुत आवश्यक है। अगर आप भी धन की इच्छा रखते हैं तो नीचे लिखे मंत्र का विधि-विधान से जप करें। इस मंत्र से देवी लक्ष्मी शीघ्र ही प्रसन्न हो जाती है।

मंत्र :- ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये मह्यं प्रसीद प्रसीद प्रसीद ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मैय नम:

जप विधि

- रोज सुबह स्नान आदि के बाद माता लक्ष्मी की तस्वीर को सामने रखें।

- मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करें।

- गाय के घी का दीपक लगाएं और मंत्र का जप पूर्ण श्रृद्धा व विश्वास के साथ करें।

- प्रतिदिन पांच माला जप करने से उत्तम फल मिलता है।

- आसन कुश का हो तो अच्छा रहता है।

- एक ही समय, आसन व माला हो तो यह मंत्र शीघ्र ही प्रभावशाली हो जाता है।

इस मंत्र का जप करने वाले व्यक्ति पर मां लक्ष्मी की कृपा होगी और जीवन में कभी पैसों के अभाव का सामना नहीं करना पड़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ