ग्रहों के शुभ प्रभावों को बढ़ाने के उपाय :- Astrologer Kaushal 09968550003

ग्रहों के शुभ प्रभावों को बढ़ाने के उपाय :- पंडित कौशल पाण्डेय 



ग्रहों के शुभ प्रभावों को बढ़ाने के उपाय इसके लिए संबद्ध ग्रह की वस्तु स्वयं किसी अन्य को न देनी चाहिए, 
वरन् उस वस्तु को उसके कारक से लेकर अपने पास रखना चाहिए। जैसे -

शुभ चंद्र को बलवान करने के लिए माता (चंद्र) के हाथ से चांदी की वस्तु (चंद्र की वस्तु) को लेकर अपने पास रखना चाहिए। 
दो अशुभ ग्रहों का झगड़ा मिटाने के लिए उनके मित्र ग्रह को उनके बीच में स्थापित करना। 

जैसे शनि और सूर्य (विपरीत स्वभावी ग्रह) षष्ठ भाव (पाताल) में स्थित होकर अशुभ प्रभाव डालते हों, तो उनके साथ में बुध को (जो सूर्य और शनि दोनों का मित्र है) स्थापित करने के लिए घर में फूलों वाले पौधे (बुध की वस्तु) लगाने चाहिए। 

उपाय के लिये विशेष नियम ग्रहों के दुष्प्रभाव शीघ्र दूर करने के लिए 43 दिन तक प्रतिदिन उपाय करने चाहिए। यदि बीच में प्रयोग खंडित हो जाए तो फिर से शुरू करें। ये उपाय दिन के समय करने चाहिए। एक दिन में केवल एक ही उपाय करना चाहिए। स जातक के असमर्थ होने पर खून के रिश्ते वाला कोई व्यक्ति उसके नाम से यह उपाय कर सकता है।

क्या नहीं करें- 
सूर्य ग्रह कुंडली में बलवान होने पर- जातक को सूर्य की वस्तुएं सोना, गेहूं, गुड़ व तांबे का दान नहीं करना चाहिए अन्यथा सूर्य निर्बल हो जायेगा।
चंद्र बलवान होने पर- चांदी, मोती, चावल आदि (चंद्र की वस्तुएं) उपहार या दान में नहीं देने चाहिए।
मंगल बलवान होने पर- मिठाई, गुड़, शहद आदि मंगल की वस्तुएं दूसरों को न तो देने चाहिए न ही खिलाने चाहिए।
बुध बलवान होने पर- कलम का उपहार नहीं देना चाहिए।
बृहस्पति बलवान होन पर- पुस्तकों का उपहार नहीं देना चाहिए।
शुक्र बलवान होने पर- सिले हुए सुंदर वस्त्र, सेंट (परफ्यूम) और आभूषण उपहार में नहीं देने चाहिए।
शनि बलवान होने पर- शनि की वस्तु शराब दूसरों को नहीं पिलानी चाहिए। राहु को बलवान करने के लिए जातक को सीसे (राहु की वस्तु) की गोली अपने पास रखनी चाहिए।
केतु को बलवान करने के लिए कुŸाा (केतु का कारक) पालना चाहिए। ऊपर वर्णित सरल और सुलभ उपायों का आवश्यकतानुसार श्रद्धापूर्वक पालन करने से जातक को ग्रह जनित पीडा़ से मुक्ति मिलती है और जीवन सुखमय होता है।

पंडित कौशल पाण्डेय 
इस जानकारी को लाइक करे और अपने इष्ट मित्रों को मंगल ग्रह के सरल उपाय के बारे में बताये व शेयर करे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ